Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओपी सिंह बने कार्यवाहक DGP, शत्रुजीत कपूर को भेजा छुट्टी

पंचकूला। आईपीएस वाई पूरन कुमार के आत्महत्या मामले में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को सात दिन बाद छुट्टी पर भेज दिया गया है। इस दौरान आईपीएस ओम प्रकाश सिंह को हरियाणा का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है।

वाई पूरन कुमार की आइएएस पत्नी अमनीत पी कुमार और उनके समर्थक दलित संगठन, साथ ही विधायक साले अमित रतन कोटफत्ता, पुलिस महानिदेशक और रोहतक एसपी को पद से हटाने, गिरफ्तार और निलंबित करने की मांग कर रहे थे। इससे पहले सरकार ने रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानिया का तबादला कर दिया था।

इस बीच, सात दिन बीत जाने के बावजूद वाई पूरन कुमार का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पुलिस ने परिवार को चेतावनी दी है कि पोस्टमार्टम में देरी होने पर महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट होने का खतरा बढ़ सकता है। सोमवार शाम पुलिस ने परिवार को दूसरा पत्र सौंपा, जबकि रविवार को भी अमनीत पी कुमार को चेतावनी दी गई थी। पुलिस ने परिवार से कहा था कि अगर समय रहते पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, तो मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। परिवार ने अब तक केवल इतना कहा कि उन्हें थोड़ा और समय चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.