Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में मौसम साफ, 20 अक्टूबर तक खिली रहेगी धूप

Shimla, Sanju

राजधानी शिमला समेत पूरे हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद अब 20 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। चार दिनों से लगातार खिल रही धूप ने पूरे प्रदेश में मौसम को सुहावना बना दिया है।

मैदानी इलाकों में धूप ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए हैं, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह भर प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।बीते आठ दिनों में पहली बार न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा है। इससे पहले 6 अक्टूबर से प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा था। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, लेकिन अब यह सामान्य या उससे अधिक हो गया है।

लाहौल में शून्य से नीचे, ऊना में सबसे अधिक तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में औसत तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मंडी, नाहन और सुंदरनगर में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से थोड़ा कम है। शिमला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री और अधिकतम 21.8 डिग्री, धर्मशाला में न्यूनतम 16.5 डिग्री व अधिकतम 28.0 डिग्री, जबकि मनाली में न्यूनतम 6.5 डिग्री और अधिकतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

20 अक्टूबर तक रहेगा साफ मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बढ़ेगी, जबकि मैदानी जिलों में हल्का कोहरा छा सकता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले कुछ दिनों तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.