Facebook-f Youtube X-twitter

लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर सरकार के खिलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

Shimla, 14 October

 प्रदेश के पेंशनरों ने लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशन भुगतान में देरी को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश ज्वाइंट पेंशनर फ्रंट के बैनर तले पेंशनरों ने राजधानी शिमला सहित जिला मुख्यालयों में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

ज्वाइंट पेंशनर फ्रंट हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने कहा कि पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। वर्ष 2016 से लंबित नए वेतनमान का एरियर अब तक जारी नहीं हुआ है। वहीं, करोड़ों रुपये के मेडिकल बिलों का भुगतान भी अटका हुआ है। इसके अलावा, 16 फ़ीसदी महंगाई भत्ता (DA) भी अभी तक देय है।शर्मा ने कहा कि वृद्धावस्था में भी पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत संयुक्त समन्वय समिति का गठन कर पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करे।

पेंशनरों ने चेताया कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में राज्यव्यापी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी पेंशनरों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.