Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीन माह से वेतन न मिलने पर क्रसना लैब धर्मशाला में ठप रहा काम

Dharamshala, Rahul

धर्मशाला स्थित जोनल अस्पताल की क्रसना लैब में मंगलवार को करीब आधे घंटे तक मरीजों के टेस्ट और अन्य जांच कार्य पूरी तरह ठप रहे।
कारण था—तीन माह से वेतन न मिलने पर नाराज लैब स्टाफ का विरोध प्रदर्शन।

लैब इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को कंपनी की ओर से तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार के पालन-पोषण में कठिनाई हो रही है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से कंपनी को लगभग 100 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है, जिसके चलते कंपनी स्टाफ को वेतन देने में असमर्थ है।उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान हेतु लैब कर्मियों ने प्रतीकात्मक रूप से आधे घंटे का काम बंद रखा, ताकि सरकार इस दिशा में शीघ्र कदम उठाए और लंबित राशि का भुगतान करे।क्रसना लैब में फिलहाल 13 कर्मचारी कार्यरत हैं। पंकज कुमार ने यह भी बताया कि इससे पहले भी कंपनी ने वेतन रोका था, लेकिन बाद में भुगतान कर दिया गया था।इस हड़ताल के चलते कई मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।

मरीज सुमन ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें जांच करवाने को कहा था, लेकिन लैब में पहुंचने पर पता चला कि स्टाफ हड़ताल पर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कंपनी को जल्द भुगतान किया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.