Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाहाबाद की पद्म श्री हॉकी स्टार रानी रामपाल का भव्य विवाह 2 नवंबर को

शाहाबाद  | भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्म श्री से सम्मानित रानी रामपाल का विवाह 2 नवंबर को कुरुक्षेत्र के पाल प्लाजा, पीपली रोड में होने जा रहा है। रानी रामपाल के होने वाले पति पंकज पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और रमेश चंद के सुपुत्र हैं।

इस खुशी के अवसर पर पूरे देश, विशेषकर हरियाणा में खुशी का माहौल है। हालांकि, रानी के परिवार के लिए चिंता का विषय उनके पिता रामपाल की गंभीर बीमारी बनी हुई है। इस शुभ अवसर पर सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

रानी रामपाल की प्रमुख उपलब्धियां:

  • पद्म श्री सम्मान: देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया।
  • अर्जुन अवार्ड और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न: खेल में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित।
  • कप्तान के रूप में: टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम को ऐतिहासिक चौथा स्थान दिलाया।
  • एशियाई खेल: 2018 में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाया।
  • विश्व कप: 2010 महिला हॉकी विश्व कप में 15 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं।

रानी रामपाल की सफलता में उनके कोच बलदेव सिंह का विशेष योगदान रहा है। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बलदेव सिंह ने शाहाबाद के श्री गुरुनानक प्रीतम गर्ल्स स्कूल में रानी को हॉकी की कोचिंग दी। रानी आज भी अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने कोच बलदेव सिंह को ही देती हैं। कोच बलदेव सिंह इस शादी में पिता की भूमिका निभा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.