Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सुक्खू ने ई-टैक्सियों को दिखाई हरी झंडी बोले,HRTC में रेशनलाइज़ेशन की जरूरत 

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर से राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत ई-टैक्सियों को हरी झंडी दिखाई।सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने टैक्सी मालिकों को वाहन की चाबियां सौंपीं। इस अवसर पर राज्य सरकार ने 1.28 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने योजना के क्रियान्वयन में हुई देरी को लेकर अधिकारियों पर नाराज़गी भी व्यक्त की।साथ ही उन्होंने एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन में हो रही देरी के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी।मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार   एचआरटीसी को 750 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है, लेकिन विभाग में रेशनलाइज़ेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम में बड़ी संख्या में अधिकारी कार्यरत हैं और कामकाज की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जरूरत है।सीएम सुक्खू ने यह भी कहा कि महिलाओं को बस किराए पर दी जा रही 50 फीसदी छूट के कारण निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन हर महीने की 15 तारीख तक मिल जानी चाहिए। हाल में आई प्राकृतिक आपदा से एचआरटीसी को और भी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए सरकार प्रयासरत है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हाउस ऑफ लॉर्ड्स में संबोधन दिया था, जहां हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य भी उपस्थित थे। उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि बिना तथ्य जाने बयानबाज़ी से बचना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.