Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विपुल गोयल और राजेश नागर की दोस्ती मंच पर चर्चा बनी

फरीदाबाद | हरियाणा की नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की तिकड़ी लंबे समय से सियासी चर्चाओं में बनी हुई है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मंत्री राजेश नागर ने मंच से कहा कि कुछ लोग उनकी दोस्ती को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

मंच से नागर का बयान

वीडियो में राजेश नागर कहते दिख रहे हैं, “कुछ लोगों ने बहुत कोशिश की है कि हमारी दोस्ती टूट जाए। विपुल गोयल मेरे बालसखा हैं। हमारी 45 साल पुरानी दोस्ती बिना किसी स्वार्थ के है। न तो मुझे पता था कि वह मंत्री बनेंगे, न उन्हें कि मैं मंत्री बनूंगा। बचपन की दोस्ती में लाभ और लालच नहीं होता।”

नागर ने आगे कहा, “आप समझ ही गए होंगे कि मैं क्या कहना चाह रहा था। युवा दिलों की धड़कन, मेरे साथी खेल मंत्री गौरव गौतम भी मेरे साथ हैं। हमारी दोस्ती देखकर कई लोगों को चुभन हुई।”

फरीदाबाद विकास के लिए विपुल गोयल की भूमिका

राजेश नागर ने फरीदाबाद के विकास में मंत्री विपुल गोयल की अहम भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के लिए जरूरी वित्तीय संसाधनों की पूरी व्यवस्था विपुल गोयल के पास है। उन्होंने कहा, “फरीदाबाद के विकास के लिए जितना पैसा चाहिए, उतना लिया जा सकता है।”

राजनीतिक पृष्ठभूमि: गुर्जर-नागर विवाद

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मंत्री राजेश नागर के बीच तिगांव सीट और राजनीतिक मतभेद लंबे समय से बने हुए हैं। गुर्जर चाहते थे कि उनकी जगह उनके बेटे को टिकट मिले, लेकिन राजेश नागर को लगातार टिकट मिलता रहा।

विपुल गोयल और राजेश नागर पहले से ही गुर्जर गुट से दूरी बनाए रखते हैं। वहीं, युवा मंत्री गौरव गौतम ने 2024 में पलवल सीट से चुनाव जीतने के बाद अपने करीबी मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर के साथ गठबंधन मजबूत किया।

कृष्णपाल गुर्जर के गुट के अन्य नेता

गुर्जर के राजनीतिक गुट में एनआईटी से विधायक सतीश फागना, बड़खल से विधायक धनेश अदलखा, बल्लभगढ़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, होडल से विधायक हरेन्द्र रामरतन शामिल हैं। ये सभी नेता नगर निगम चुनावों में भी गुर्जर के साथ मिलकर सक्रिय रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.