Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रणजी ट्रॉफी: आंध्र प्रदेश की शानदार बल्लेबाजी से पहले दिन का दबदबा

15 October, 2025


ग्रीन पार्क स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन आंध्र प्रदेश की टीम ने बल्लेबाजी का दबदबा बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेने वाले कप्तान रिक्की भुई के फैसले को विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत और एसके रशीद की बेहतरीन पारियों ने सही साबित किया।

पहले खेलते हुए आंध्र प्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक रेड्डी 36 रन बनाकर विप्रराज की फिरकी पर आर्यन जुयाल के हाथों कैच हो गए। टीम 93 रन पर एक विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद केएस भरत और एसके रशीद ने दूसरी विकेट के लिए 194 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूती दी और स्कोर 287 तक पहुंचाया।भरत ने तेज गेंदबाज आकिब की गेंद पर माधव कौशिक के हाथों कैच आउट होने से पहले 244 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 142 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, रशीद 197 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। भरत के आउट होने के बाद कप्तान रिक्की भुई पिच पर आए, लेकिन केवल दो रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए।पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आंध्र प्रदेश की टीम 85.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 289 रन बना चुकी थी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.