Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुसूचित जाति आयोग ने रोहड़ू में जांच अधिकारी को किया निलंबित, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश

Shimla,15 October

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने रोहड़ू के लिंमड़ा गांव में नाबालिग बच्चे की संदिग्ध मौत के मामले में स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट तलब की। आयोग ने जांच में पुलिस की लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लिया है।

अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराओं को लागू नहीं किया, जिससे मामले की निष्पक्षता प्रभावित हुई। इसी कारण जांच अधिकारी एएसआई मंजीत को निलंबित करने और एसडीपीओ रोहड़ू से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।आयोग ने यह भी निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि उन्हें संभावित खतरा बताया गया है।

धीमान ने कहा कि बच्चे के परिवार ने शिकायत में जातिगत भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार के आरोप लगाए थे, परंतु पुलिस ने गंभीर धाराएं नहीं जोड़ीं। यह कार्रवाई तब हुई जब मामला हाईकोर्ट के संज्ञान में आया। बावजूद इसके, मुख्य आरोपित महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।उन्होंने बताया कि आयोग इस प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहा है। 1 अक्तूबर को आयोग ने तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन एसडीपीओ ने समय पर रिपोर्ट नहीं दी। बाद में 14 अक्तूबर को डीजीपी कार्यालय से रिपोर्ट प्राप्त हुई।

पीड़ित परिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 4 लाख 12 हजार 500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।धीमान ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग का उद्देश्य समाज के वंचित तबकों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें न्याय दिलाना है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं इस मामले की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं और उन्होंने आयोग को पीड़ित परिवार से मिलने व सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर आयोग के सदस्य विजय डोगरादिग्विजय मल्होत्राएडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज शर्माएसडीएम धर्मेशएएसपी रतन नेगीजिला कल्याण अधिकारी कपिल देव सहित पुलिस अधिकारी और पीड़ित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.