Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला में लिव-इन पार्टनर ने की प्रेमिका की हत्या

अंबाला | महेश नगर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर प्रिया नामक महिला की हत्या का आरोप है, जिसके साथ वह करीब आठ महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

मामले की शुरुआत तब हुई जब प्रिया के भाई संदीप, निवासी सिरसा, ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बहन की हत्या उसके साथी अरुण ने की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि अरुण और प्रिया दोनों एक ही निजी कंपनी में काम करते थे, वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। कुछ समय बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और शिव शक्ति नगर में किराए के मकान में रहने लगे। शुरुआत में अरुण की मां ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था, लेकिन बाद में प्रिया और उसकी सास सुनीता के बीच लगातार विवाद होने लगे।

सूत्रों के अनुसार, पहले भी झगड़े के दौरान प्रिया ने सुनीता को धक्का दे दिया था, जिससे वह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थीं। इसके बाद दोनों अलग घर में शिफ्ट हो गए थे। सोमवार सुबह अरुण ने प्रिया की हत्या कर दी और बाद में खुद ही फोन कर प्रिया के परिवार को झूठी कहानी सुनाई कि कुछ चोर घर में घुस आए थे और उन्होंने हत्या कर दी।

प्रिया के भाई संदीप ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2009 में हुई थी, लेकिन पति के नशे की लत के कारण दोनों अलग हो गए थे। बाद में वह अरुण के संपर्क में आई और उसके साथ रहने लगी। संदीप ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से अरुण और प्रिया के बीच झगड़े बढ़ गए थे और प्रिया अपने बच्चों के पास लौटना चाहती थी, लेकिन अरुण उसे ऐसा नहीं करने दे रहा था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.