Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव आयोग की साइट पर हारा उम्मीदवार बना विजेता, शिकायत के बाद जांच शुरू

Chamba, Manjur

चंबा जिले के तीसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुवाड़ी में हुए वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में हारने वाले उम्मीदवार को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विजेता दिखा दिया गया है, जबकि वास्तविक विजेता को हारा हुआ घोषित किया गया है। इस गड़बड़ी के खिलाफ उम्मीदवार महबूब मोहम्मद ने खंड विकास अधिकारी (BDO) तीसा को शिकायत पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

महबूब मोहम्मद का कहना है कि 2021 में हुए चुनाव में उन्हें 230 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 243 वोट प्राप्त हुए थे। उस समय उन्हें 13 वोटों से हारने की जानकारी दी गई थी। लेकिन हाल ही में जब उन्होंने चुनाव आयोग की वेबसाइट चेक की, तो पाया कि साइट पर उन्हें विजेता दिखाया गया है और उनके प्रतिद्वंदी को 182 वोट मिले दर्शाए गए हैं। इस विसंगति पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि,“यह कैसे संभव है कि साइट पर आंकड़े बदल गए हों। इसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है।”

वहीं खंड विकास अधिकारी तीसा अरविंद कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुवाड़ी पंचायत चुनाव से संबंधित ऐसी शिकायत प्राप्त हुई है।“मामले की पूरी तरह से जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - ईरान की नई कूटनीतिक चाल, रूस-ओमान संग तालमेल से अमेरिका पर बढ़ाया दबाव

ईरान की नई कूटनीतिक चाल, रूस-ओमान संग तालमेल से अमेरिका पर बढ़ाया दबाव

Summer express, नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपनी कूटनीतिक रणनीति को तेज करते हुए रूस, ओमान और पाकिस्तान के साथ मिलकर नई रूपरेखा तैयार की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हालिया दौरों के जरिए अमेरिका के साथ संभावित बातचीत को फिर से शुरू करने के...
Summer Express - निलंबित DIG भुल्लर पर ED का शिकंजा, पंजाब-चंडीगढ़ में 11 ठिकानों पर छापेमारी

निलंबित DIG भुल्लर पर ED का शिकंजा, पंजाब-चंडीगढ़ में 11 ठिकानों पर छापेमारी

Summer express, चंडीगढ़  | पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को पंजाब और चंडीगढ़ में एक साथ 11 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है और इससे पहले दर्ज सीबीआई...
Summer Express - Auto Draft

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है गर्मी

Summer express, नई दिल्ली | देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे कई इलाकों में लू चल सकती है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं का...
Summer Express - कांगड़ा में कांग्रेस वरिष्ठ नेता परगट सिंह का हमला,बोले “भाजपा और आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तालमेल”

कांगड़ा में कांग्रेस वरिष्ठ नेता परगट सिंह का हमला,बोले “भाजपा और आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तालमेल”

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के दौरान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक परगट सिंह ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल एक-दूसरे की “बी टीम” की तरह काम कर रहे हैं और कई मामलों में...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान ASI की संदिग्ध मौत, दिल का दौरा पड़ने की आशंका

कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान ASI की संदिग्ध मौत, दिल का दौरा पड़ने की आशंका

Summer express, कुरुक्षेत्र  | हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस अधिकारी की अचानक मौत हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुल्तान सिंह की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.