Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NIT हमीरपुर के छात्र आर्यन मित्तल को मिला 3.40 करोड़ रुपये का पैकेज.. यूके में करेंगे काम

Hamirpur, Arvind


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। सत्र 2025-26 में संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री) विभाग के छात्र आर्यन मित्तल को 3.40 करोड़ रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयनित किया गया है। यह एनआईटी हमीरपुर के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।

आर्यन मित्तल, जो शिमला जिला के रहने वाले हैं, को यह ऑफर एक अमेरिकी मूल की बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) से मिला है। वह इंग्लैंड (यूके) में सेवाएं देंगे। आर्यन ने इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और एनआईटी हमीरपुर के उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण को दिया।

आर्यन ने बताया, एनआईटी में पढ़ाई के दौरान मुझे जो मार्गदर्शन और समर्थन मिला, उसी की बदौलत यह संभव हो सका। पहले भी मुझे 4 करोड़ रुपये तक के ऑफर मिले थे, लेकिन इस बार यह सबसे उपयुक्त अवसर है। मैं अपने शिक्षकों और संस्थान का आभारी हूं।आर्यन के पिता स्टेशनरी के कारोबार से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार और एनआईटी हमीरपुर कैंपस में इस सफलता से खुशी का माहौल है।

इसी सत्र में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा मानसी जोशी (पिंजौर) को भी एक कंपनी से 1 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर ऑफर मिला है।संस्थान के निदेशक डॉ. सूर्यवंशी और रजिस्ट्रार अर्चना ननोटी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह एनआईटी हमीरपुर के लिए गर्व का क्षण है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ. अश्वनी राणा ने कहा यह सफलता पूरे विभाग और प्लेसमेंट टीम की मेहनत का परिणाम है। आर्यन ने अपनी लगन और समर्पण से एनआईटी का नाम ऊँचा किया है।”

इस वर्ष टेस्ला, अमेज़न, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, जेपी मॉर्गन और सैमसंग जैसी नामी कंपनियों ने भी एनआईटी हमीरपुर के छात्रों में गहरी रुचि दिखाई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - ईरान की नई कूटनीतिक चाल, रूस-ओमान संग तालमेल से अमेरिका पर बढ़ाया दबाव

ईरान की नई कूटनीतिक चाल, रूस-ओमान संग तालमेल से अमेरिका पर बढ़ाया दबाव

Summer express, नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपनी कूटनीतिक रणनीति को तेज करते हुए रूस, ओमान और पाकिस्तान के साथ मिलकर नई रूपरेखा तैयार की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हालिया दौरों के जरिए अमेरिका के साथ संभावित बातचीत को फिर से शुरू करने के...
Summer Express - निलंबित DIG भुल्लर पर ED का शिकंजा, पंजाब-चंडीगढ़ में 11 ठिकानों पर छापेमारी

निलंबित DIG भुल्लर पर ED का शिकंजा, पंजाब-चंडीगढ़ में 11 ठिकानों पर छापेमारी

Summer express, चंडीगढ़  | पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को पंजाब और चंडीगढ़ में एक साथ 11 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है और इससे पहले दर्ज सीबीआई...
Summer Express - Auto Draft

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है गर्मी

Summer express, नई दिल्ली | देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे कई इलाकों में लू चल सकती है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं का...
Summer Express - कांगड़ा में कांग्रेस वरिष्ठ नेता परगट सिंह का हमला,बोले “भाजपा और आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तालमेल”

कांगड़ा में कांग्रेस वरिष्ठ नेता परगट सिंह का हमला,बोले “भाजपा और आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तालमेल”

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के दौरान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक परगट सिंह ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल एक-दूसरे की “बी टीम” की तरह काम कर रहे हैं और कई मामलों में...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान ASI की संदिग्ध मौत, दिल का दौरा पड़ने की आशंका

कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान ASI की संदिग्ध मौत, दिल का दौरा पड़ने की आशंका

Summer express, कुरुक्षेत्र  | हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस अधिकारी की अचानक मौत हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुल्तान सिंह की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.