Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रेवाड़ी दौरा, ट्रेन निरीक्षण

रेवाड़ी | केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीरवार सुबह करीब 8:15 बजे दिल्ली से जयपुर जा रही अपनी स्पेशल ट्रेन से रेवाड़ी जंक्शन पहुंचे। दिल्ली-जयपुर मार्ग पर यात्रा के दौरान उनकी ट्रेन थोड़ी देर के लिए स्टेशन पर रुकी।

इस दौरान रेल मंत्री ने कोच से उतरकर ऑब्जर्वेशन डिब्बे में बैठकर रेलवे अधिकारियों के साथ ट्रैक की स्थिति और तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। जानकारी के अनुसार, यह निरीक्षण रेल बुनियादी ढांचे की मजबूती और यात्री सुविधाओं में सुधार के उनके सतत प्रयासों का हिस्सा है।

रेल मंत्री की जयपुर यात्रा के दौरान, वे रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को देखते हुए रेवाड़ी जंक्शन पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को खासा पुख्ता किया गया था।

कुछ देर रुकने के बाद रेल मंत्री की स्पेशल ट्रेन जयपुर के लिए रवाना हो गई। अधिकारियों का मानना है कि इस निरीक्षण से दिल्ली-जयपुर रेलखंड के रखरखाव और अपग्रेडेशन में नई गति आने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का...

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.