Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में बढ़ा AQI, सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति

बहादुरगढ़ | सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में दीवाली के अवसर पर सिर्फ ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति दी है। लेकिन त्योहार से ठीक पहले ही हवा की गुणवत्ता चिंता बढ़ाने लगी है। गुरुवार को दिल्ली का AQI 235 जबकि बहादुरगढ़ का AQI 200 रिकॉर्ड किया गया। इसी के चलते ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) की स्टेज-1 सक्रिय कर दी गई है।

प्रदूषण नियंत्रण में सख्त कदम

प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर तीन नोडल ऑफिसरों की नियुक्ति की है, जो हर संभव कदम उठाएंगे। इसके अलावा नाईट पेट्रोलिंग टीम लगातार रात्री पहरा दे रही है। पिछले दो दिनों में टीम ने एक अवैध औद्योगिक इकाई को डिस्मेंटल कराया और तीन अन्य इकाइयों को नोटिस जारी किया।

रीजनल ऑफिसर का बयान

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के रीजनल ऑफिसर शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि नगर परिषद, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर धूल पर पानी छिड़काव और सड़कों के गड्ढे भरने की तत्काल हिदायत दी गई है। पर्यावरण अनुमति के बिना चल रही औद्योगिक इकाइयों को सख्ती से बंद किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध ईंधन इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

सख्त निर्देश और निगरानी

आरईसीडी किट और डुअल मोड के बिना चल रहे डीजल जनरेटर पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 500 वर्ग मीटर से बड़े निर्माण स्थलों को डस्ट पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण नहीं कराने वाले निर्माण स्थलों को सील किया जा सकता है।

शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति दी है। अगर अन्य हानिकारक पटाखों को बेचा या जलाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। बाजारों और पटाखा विक्रेताओं पर भी टीमें निगरानी रख रही हैं। नाईट पेट्रोलिंग में सभी पर्यावरणीय स्थितियों पर ध्यान रखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.