Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्मचारियों को दिवाली तोहफा…सीएम ने की 3% डीए वृद्धि की घोषणा -सीएम मीडिया एडवाइजर

Shimla, Sanju

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा है, जो मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और कर्मचारियों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है और जनता को राहत पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा कि भाजपा आज पांच गुटों में बंटी हुई पार्टी बन चुकी है और उसके पास अब जनता से जुड़े कोई सार्थक मुद्दे नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और सरकार की सफल नीतियों से भाजपा बौखलाई हुई है तथा अब उसका एकमात्र उद्देश्य सरकार को घेरने का प्रयास करना मात्र रह गया है।उन्होंने कहा कि जनता भली-भांति समझती है कि प्रदेश सरकार जनहित में काम कर रही है और आने वाले समय में सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सभी के सामने आएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का...

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.