पंजाब | पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, CBI की टीम ने आज DIG हरचरण भुल्लर के कार्यालय पर छापा मारा और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उन्हें 5 लाख रुपए महीना रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
CBI ने इस कार्रवाई को सख्ती से भ्रष्टाचार रोधी प्रयासों का हिस्सा बताया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच कर आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।