Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धनतेरस 2025: 5 अचूक उपाय जो बढ़ाएंगे घर में समृद्धि और स्वास्थ्य

धनतेरस 2025: 5 अचूक उपाय जो बढ़ाएंगे घर में समृद्धि और स्वास्थ्य

16 October, 2025

दीपावली के शुभ पर्वों की शुरुआत धनतेरस से होती है। यह दिन न केवल खरीदारी के लिए बल्कि देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा-अर्चना के लिए भी अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के दिन किए गए शुभ कार्यों का फल 13 गुना मिलता है।

आइए जानते हैं धनतेरस 2025 पर अपनाए जाने वाले 5 अचूक उपाय:

1. जलाएं 13 दीपक:
धनतेरस की शाम को घर के प्रत्येक कोने में 13 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इन्हें मुख्य द्वार, रसोई, तिजोरी और देवालय में रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और लक्ष्मी की कृपा बढ़ती है।

2. खरीदें मिट्टी या धातु की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा:
धनतेरस पर गणेश-लक्ष्मी की नई प्रतिमा खरीदना विशेष शुभ माना जाता है। प्रतिमा मिट्टी या धातु की होनी चाहिए; प्लास्टिक की प्रतिमा से बचें। दीपावली की रात विधिपूर्वक पूजा करने से सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।

3. करें भगवान धन्वंतरि की आराधना:
धनतेरस भगवान धन्वंतरि के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। उनके मंत्र ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः’ का जप करते हुए पूजा करें। पूजा में लौंग अर्पित करने से रोग नष्ट होते हैं और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।

4. भगवान कुबेर की पूजा:
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर देव की होती है। इस दिशा में उनकी मूर्ति या चित्र रखकर शुद्ध घी का दीपक जलाएं और मंत्र ‘ॐ यक्ष राजाय विद्महे, वैश्रवणाय धीमहि, तन्नो कुबेराय प्रचोदयात्’ का जाप करें। यह उपाय धन की स्थिरता और वृद्धि लाता है।

5. घर में लाएं पीली कौड़ी या लघु नारियल:
धनतेरस पर पीली कौड़ी, लघु नारियल या गुंजा घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन्हें धन स्थान पर रखने से धन में वृद्धि होती है और घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.