Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेमो डिसूजा की नई फिल्म ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’ की पहली झलक जारी


रेमो डिसूजा की नई फिल्म ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’ की पहली झलक जारी

16 October, 2025

बॉलीवुड की नई एक्शन-गैंगस्टर फिल्म ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’ की पहली झलक आज सामने आ गई है। इस क्लिप में मुंबई अंडरवर्ल्ड का खतरनाक और रोमांचक नजारा साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म का निर्देशन भारत के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने किया है।

फिल्म की कहानी क्लासिक मुंबई अंडरवर्ल्ड शैली पर आधारित है और इसमें खतरनाक गैंगस्टर और रोमांचक ड्रामे की भरमार है। कहानी और संवाद मिलाप मिलान जावेरी ने लिखे हैं। फिल्म को संदीप सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’ 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रेमो: कोरियोग्राफर से डायरेक्टर तक का सफर
रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफर के तौर पर करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म  बाजीराव मस्तानी में कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवार्ड भी जीता। इसके अलावा, वे टीवी के रियलिटी शो जैसे ‘डांस इंडिया डांस’, ‘डांस प्लस’, ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ में जज के तौर पर नजर आ चुके हैं।रेमो ने बॉलीवुड के बड़े स्टार्स जैसे रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम किया है। उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर भी कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें FALTU,  एबीसीडी 2, स्ट्रीट डांसर 3डी, रेस 3 और ए फ्लाइंग जट शामिल हैं। अब वे अपनी नई फिल्म ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.