Facebook-f Youtube X-twitter

सीएम सैनी का बड़ा एलान, बुढ़ापा पेंशन अब ₹3,200

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रदेशवासियों को कई खुशखबरी दी। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की। अब वरिष्ठ नागरिकों को ₹3,200 पेंशन मिलेगी।

सीएम नायब सैनी ने इस मौके पर बताया कि अपने पहले साल में सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से किए गए 217 में से 46 वादे पूरे कर लिए हैं, जबकि 158 वादों पर प्रगति जारी है। सरकार का दावा है कि इस वित्त वर्ष में 90 से अधिक संकल्प पूरे किए जाएंगे।

प्रमुख उपलब्धियां:

  • अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा: तकनीकी शिक्षा, अतिथि संकाय, कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर और अतिथि अध्यापकों को सेवा सुरक्षा प्रदान की गई।
  • किसानों के लिए राहत: सभी फसलों पर एमएसपी अधिसूचना जारी, 48 घंटे के भीतर DBT के माध्यम से भुगतान।
  • सुविधाएं और डिजिटल पहल: ई-खरीद एप्लीकेशन से घर बैठे गेट पास बनाने की सुविधा, सरकारी कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी सदस्यता।
  • भूमि अधिकार: ग्रामीण क्षेत्र में 500 वर्ग गज तक की जमीन पर परिवारों को मालिकाना हक।
  • सत्याग्राही पेंशन में वृद्धि: ₹15,000 से बढ़ाकर ₹20,000 प्रतिमाह।
  • कानूनी सुधार: नकली खाद, बीज और कीटनाशक बनाने-बेचने वालों को 5 साल की सजा का प्रावधान।
  • महिला और पिछड़ा वर्ग: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाओं को ₹2,100 मासिक सहायता, और ओबीसी/अन्य पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों को 25 लाख तक ऋण गारंटी।
  • शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति: 6वीं से 12वीं तक ₹60,000, स्नातक तक ₹72,000, स्नातकोत्तर तक ₹96,000 वार्षिक।
  • महिला कर्मचारियों की सुविधा: मासिक छुट्टियों में लचीलापन।
  • खेल और स्वास्थ्य: खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी, डंकी रूट की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए कानून लागू।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह वर्ष प्रदेशवासियों के कल्याण और समग्र विकास के लिए समर्पित रहा और आने वाले वर्षों में सरकार की प्राथमिकता जन-कल्याण, सुरक्षा और अवसरों के विस्तार में रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.