पानीपत | शहर के अर्जुन नगर में कहासुनी के दौरान एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। गले पर गंभीर चोट लगने से अभिजीत की हालत गंभीर हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे करनाल स्थित कल्पना चावला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।