Facebook-f Youtube X-twitter

गुजरात में कैबिनेट विस्तार: हर्ष सांघवी बने डिप्टी CM, 26 नए मंत्री शामिल

नई दिल्ली/गुजरात | गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में शुक्रवार को बड़े फेरबदल के तहत 26 नए सदस्यों ने शपथ ली। गुरुवार को मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इस कैबिनेट विस्तार में हर्ष सांघवी को डिप्टी मुख्यमंत्री का पद दिया गया।

साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस मंत्रिमंडल फेरबदल को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। कैबिनेट विस्तार से पहले सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात भी की।

नई कैबिनेट में प्रमुख नाम और क्षेत्रवार मंत्री

  • सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र: अर्जुन मोढवाडिया (पोरबंदर), घंटानाद (कोडिनार), कांति अमृतिया (मोरबी), कौशिश वेकारिया (अमरेली), रिवाबा जडेजा (जामनगर उत्तर), जीतू वघानी (भावनगर पश्चिम), त्रिकामा छंगा (अंजार)।
  • दक्षिण गुजरात: कुमार कनानी (वराछा), नरेश पटेल (गणेश), जयराम गामित (नाइजर), ईश्वर पटेल (अंकलेश्वर)।
  • उत्तर गुजरात: पीसी बरामदा (भिलोदा), प्रवीण मारी (दीसा), स्वरूजी ठाकोर।
  • मध्य गुजरात: दर्शना वाघेला, रमेश कटारा, मनीषा वकील, कमलेश पटेल, संजय सिंह महिदा, रमन सोलंकी।

इस कैबिनेट विस्तार से सरकार ने सभी क्षेत्रों और जातीय समीकरणों का ध्यान रखा है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक संतुलन बनाए रखा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.