Una, Rakesh
हिमाचल प्रदेश के ऊना में खाद्य विभाग ने छापा मारकर पनीर की 13 क्विंटल की बड़ी खेप ज़ब्त की है। त्यौहारों के मद्देनज़र विभाग इस समय बड़े पैमाने पर छापामारी कर रहा है। पुलिस की सूचना के आधार पर ऊना के एक सप्लायर के यहां यह कार्रवाई की गई। विभाग ने पनीर के सैंपल लेकर कंडाघाट लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस की उपस्थिति में की गई।
हालांकि, इस जब्ती के बाद सप्लायर ने विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि केवल कुछ छोटे और चिन्हित विक्रेताओं पर ही कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े नामवर व्यापारियों के यहां कोई छापा नहीं मारा गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि ज़ब्त किया गया पनीर पूरे जिले में सप्लाई किया गया था और सैंपल की जिम्मेदारी डीलर की होगी।