Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिर्फ 3% डीए बढ़ोतरी से नाराज़ पेंशनर, सुक्खू सरकार को भूख हड़ताल की चेतावनी

Mandi, Dharamveer

हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित मांगें पूरी न होने पर सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को मंडी शहर में आयोजित विरोध रैली में पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो वे शिमला में भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

सेरी चौक पर हुए धरने में 17 इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इससे पहले पड्डल मैदान से सेरी मंच तक पेंशनरों ने आक्रोश रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समिति ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा केवल 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने के हालिया ऐलान को “उंट के मुंह में जीरा” करार दिया।संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों से किए गए वादे पूरे नहीं किए। तीन साल से संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) की बैठक तक नहीं बुलाई गई और न ही 7वें वेतन आयोग के तहत लंबित बकाया जारी किया गया है।उन्होंने कहा कि “100 महीनों से अधिक का महंगाई भत्ता बकाया है, जबकि सरकार ने केवल 3 प्रतिशत डीए देकर कर्मचारियों को भ्रमित करने का काम किया है।”

फेडरेशन के मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि 2016 से 2021 तक की देनदारियां भी अब तक लंबित हैं और सरकार इस पर बात करने से भी बच रही है। उन्होंने कहा कि “अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो राज्य स्तरीय रैली में पेंशनर भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।”


Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.