Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए पंचायत घरों में लगेगी अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था : अनिरुद्ध सिंह

Shimla,17 October

 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़ (तारापुर) में नए पंचायत घरों का लोकार्पण किया।

मांजू डाबरी का पंचायत घर 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुआ है। दो मंजिला भवन में बैठक हॉल, सम्मेलन कक्ष, पुस्तकालय, प्रधान कक्ष, पंचायत सचिव कार्यालय, तकनीकी सहायक व मनरेगा सहायक के कक्ष, रसोई और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर मंत्री ने गुम्मा–कंडा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में बन रहे सभी नए पंचायत घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि रिकॉर्ड और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायत घर जनता के उपयोग के लिए हैं और स्थानीय निवासी इन परिसरों का उपयोग विवाह या अन्य आयोजनों के लिए कर सकेंगे। इसके लिए पंचायतें उचित शुल्क निर्धारण करें ताकि पंचायत को अतिरिक्त आय प्राप्त हो।उन्होंने पंचायत घर के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि फर्नीचर क्रय हेतु देने की घोषणा की। साथ ही श्मशान घाट मार्ग निर्माण के लिए 2 लाख रुपये और कंडा क्यालू सड़क पर मशीनरी की तैनाती के निर्देश भी दिए। कुई क्षेत्र में पेयजल टैंक निर्माण के लिए भी जल शक्ति विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने बताया कि पंचायत में पिछले ढाई वर्षों में 52 लाख रुपये से अधिक की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। बल्देया–मानड़ सड़क के लिए 17.14 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है।

कोहलू जुब्बड़ पंचायत को मिला नया भवन

कोहलू जुब्बड़ पंचायत के नए पंचायत घर का भी मंत्री ने विधिवत लोकार्पण किया तथा रामनगरी–कटली मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पहले कोहलू जुब्बड़ पंचायत ढली पंचायत भवन में चल रही थी, परंतु अब अपना अलग भवन तैयार हो गया है। दिवाली के बाद इस नए भवन से पंचायत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 150 नए पंचायत घरों का निर्माण चल रहा है, जिन पर प्रत्येक पर लगभग 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने टिककरी–क्यार कोटी मार्ग के सुधार के लिए 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

मंत्री ने कहा कि कसुम्पटी क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कार्य स्वर्गीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय हुए थे और अब 2023 के बाद से विकास की रफ्तार दोबारा तेज हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित सड़कों के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को गति दी जाए ताकि मार्च 2026 तक सभी परियोजनाएं शुरू की जा सकें।उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य भी मार्च 2026 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय जनता की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.