Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्योहारों के बीच पेंशनर्स का सड़कों पर उतरना सरकार की नाकामी : जयराम ठाकुर

Shimla, 18 October –नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि त्योहारों के इस पावन अवसर पर भी प्रदेश के पेंशनर्स अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, जो प्रदेश सरकार की नाकामी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश धनतेरस और दीपावली का उत्सव मना रहा है, तब प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक—जिन्होंने जीवनभर प्रदेश की सेवा की—अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार उनकी जायज़ मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन इससे पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने आंतरिक कलह को सुलझाने में व्यस्त है जबकि आम जनता और पेंशनर्स अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तीन साल से पेंशनर्स के मेडिकल बिलों का भुगतान तक नहीं हुआ है, जिससे बुजुर्गों को इलाज के लिए भी तरसना पड़ रहा है। “यह सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है,” उन्होंने कहा। हिमकेयर योजना का भुगतान रोकना प्रदेशवासियों के संवैधानिक अधिकार—जीवन के अधिकार—का उल्लंघन है।उन्होंने कहा कि आपदा में तबाह हुए सरकारी ढांचे और आम लोगों को अब तक राहत नहीं मिली है। बारिश का मौसम बीत गया, सर्दियां शुरू हो गईं, लेकिन सरकार ने अब तक अपने वादों को पूरा नहीं किया है।

जयराम ठाकुर ने धनतेरस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की कृपा से हिमाचल प्रदेश में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहे। सभी लोग सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल रहें।

बद्दी गोलीकांड पर बोले जयराम ठाकुर   

जयराम ठाकुर ने बद्दी में हुए गोलीकांड की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस सत्ता के संरक्षण में अन्य कार्यों में व्यस्त है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि अपराध पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि हर हिमाचली नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.