Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिग बॉस 19’ में सलमान खान ने अमाल मलिक को लगाई फटकार, कहा– “किसी को अपमानित करने का हक नहीं”

18 अक्टूबर, 2025


‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते भी भावनाओं और टकराव का मिश्रण देखने को मिला। शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट अमाल मलिक को फरहाना भट्ट के साथ किए गए अनुचित व्यवहार के लिए कड़ी फटकार लगाई।

जियो हॉटस्टार द्वारा साझा किए गए क्लिप में सलमान खान ने अमाल को चेतावनी देते हुए कहा कि गुस्सा और अपमान किसी भी परिस्थिति में जायज़ नहीं है। उन्होंने कहा, “रोजी-रोटी ऊपर वाले ने दी है, तुम्हें किसने हक दिया कि तुम जाकर किसी से प्लेट छीन लो? किसी की मां पर टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है।इस दौरान मंच पर मौजूद अमाल के पिता और संगीतकार डब्बू मलिक भावुक हो उठे। उन्होंने अपने बेटे से संयम बनाए रखने की अपील की, जिससे माहौल संवेदनशील हो गया।इस विवाद की शुरुआत हफ्ते की शुरुआत में हुए कैप्टेंसी टास्क से हुई थी, जब फरहाना भट्ट ने कंटेस्टेंट नीलम गिरी के माता-पिता द्वारा भेजा गया पत्र फाड़ दिया था। इस हरकत से कई प्रतिभागी नाराज़ हो गए थे। अमाल ने गुस्से में आकर फरहाना की प्लेट छीनकर फेंक दी और अनुचित टिप्पणी कर दी, जिसके बाद मामला बढ़ गया।‘बिग बॉस 19’ के इस एपिसोड में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को आपसी सम्मान बनाए रखने की नसीहत दी और कहा कि शो मनोरंजन का मंच है, न कि व्यक्तिगत अपमान का।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.