नई दिल्ली। देश भर में सोने की कीमतों में जारी तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। धनतेरस के मौके पर शनिवार 18 अक्टूबर को सोना एक बार फिर अपने सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया। लगातार सात दिन से जारी तेजी के बीच सोने के दाम नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। हालांकि चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है।
शुक्रवार को सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था और शनिवार को भी इसकी चमक बरकरार रही। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम फिसले, जिससे निवेशकों और खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है।
आज के ताजा रेट (18 अक्टूबर)
भारतीय बाजार में आज 24 कैरेट सोना ₹13,278 प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना ₹12,171 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 18 कैरेट सोना ₹9,959 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। चांदी की कीमत ₹184.90 प्रति ग्राम (₹1,84,900 प्रति किलो) रही।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹13,293 प्रति ग्राम बिक रहा है, जबकि मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में इसका भाव ₹13,278 प्रति ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹13,310 प्रति ग्राम तक पहुंच गया, जो देश में सबसे ऊंचा है।
क्यों बढ़ रही सोने की कीमतें?
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों ने सोने को मजबूती दी है। त्योहारी सीजन और शादी विवाह के चलते सोने की घरेलू मांग भी बढ़ रही है, जो कीमतों में उछाल का मुख्य कारण बनी हुई है।
चांदी में मामूली गिरावट
इसके विपरीत चांदी के दाम हल्के दबाव में दिखे। शुक्रवार की तुलना में चांदी का भाव ₹18,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, पिछले छह महीनों में चांदी ने कई बार रिकॉर्ड तोड़ा है।
साल की शुरुआत से अब तक 65% उछाल
2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में लगभग 65% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर डॉलर और कमजोर होता है या रुपये में गिरावट आती है