Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद ट्रिपल मर्डर केस: मृतक की पत्नी समेत चार गिरफ्तार

फरीदाबाद। नेकपुर गांव में दो बेटियों की हत्या और पिता की आत्महत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान मृतक के ससुराल पक्ष के चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में मृतक की पत्नी, सास, साली और साला शामिल हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह दर्दनाक घटना 3 अक्टूबर को नेकपुर गांव में सामने आई थी। यहां रहने वाले कर्मवीर ने कथित रूप से घरेलू कलह और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर अपनी दो बेटियों और एक बेटे का गला घोंट दिया था। घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल बच गया, जबकि दोनों बेटियों की मौत हो गई। इसके बाद कर्मवीर ने भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या से पहले कर्मवीर ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो के आधार पर थाना धौज पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने ताजा कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास, साली और साले वंश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि 26 सितंबर को कर्मवीर का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष उस पर आर्थिक दबाव डाल रहा था और पैसे ऐंठने के लिए छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में मकान से टकराई डायल-112 गाड़ी, पुलिसकर्मियों पर नशे का आरोप

summer express , कैथल। कैथल जिले में सोमवार रात डायल-112 की एक गाड़ी मकान के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन में शराब की बोतल मिलने पर उसमें सवार तीन पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिसकर्मियों के...

रेवाड़ी में रातभर बारिश, बावल में सबसे ज्यादा बरसे बादल

Summer express, रेवाड़ी। जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार देर रात भी जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली और मंगलवार को...

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.