Shimla, Sanju
:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है।अध्यक्ष पद की दौड़ में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक कुलदीप राठौर और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं।
इस बीच, मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान सामने आया है।उन्होंने कहा कि आलाकमान जिसे चाहे, उसे प्रदेश अध्यक्ष बना सकता है, और वे इस विषय पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।प्रतिभा सिंह ने यह भी कहा कि हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग हुए लगभग एक साल का समय होने वाला है, और वे पहले से ही संगठन में जल्द विस्तार की वकालत करती आ रही हैं।