Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पांगी में योजनाओं की समीक्षा, लोगों से वन अधिकार अधिनियम 2006 का लाभ उठाने की अपील – जगत सिंह नेगी

Chamba, Manjur

राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने पांगी प्रवास के दौरान वापसी पर चुराह विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, कॉलोनी मोड़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।उन्होंने बताया कि पांगी में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई है और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं, क्योंकि यह अधिनियम वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक प्रदान करता है।उन्होंने यह भी कहा कि इस अधिनियम की प्रगति रिपोर्ट हर महीने अधिकारियों से ली जाएगी, ताकि पात्र लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके।

राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वह हाल ही में पांगी दौरे पर थे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग वन अधिकार अधिनियम 2006 का लाभ उठाएं, क्योंकि यह कानून व्यक्ति को वन भूमि पर मालिकाना अधिकार देता है।मंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अधिक से अधिक पात्र लोग इस अधिनियम के तहत लाभान्वित है.जगत सिंह नेगी ने कहा कि हमने पांगी क्षेत्र में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। मैं प्रदेश के लोगों से अपील करता हूं कि वे वन अधिकार अधिनियम 2006 का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, क्योंकि यह उन्हें मालिकाना हक देता है। सरकार इस अधिनियम की प्रगति की हर महीने समीक्षा करेगी ताकि सभी पात्र लोगों को इसका फायदा मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.