नई दिल्ली | दिवाली 2025 का त्योहार पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जहां दिल्ली और कई अन्य राज्यों में 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई, वहीं महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में 21 अक्टूबर को यह पर्व मनाया जाएगा। इसी अवसर पर शेयर बाजार में विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। मुहूर्त ट्रेडिंग के अलावा अन्य बाजार बंद रहेंगे।
मुहूर्त ट्रेडिंग का समय:
- नॉर्मल मार्केट: 1.45 PM – 2.45 PM
- प्री-ओपन: 1.30 PM – 1.45 PM
- ब्लॉक डील्स: 1.15 PM – 1.30 PM
- क्लोजिंग: 2.55 PM – 3.05 PM
- ट्रेड मॉडिफिकेशन कट-ऑफ: 2.55 PM – 3.05 PM
इस साल एक बड़ा बदलाव यह है कि मुहूर्त ट्रेडिंग अब दोपहर के सेशन में होगी, जबकि पिछले कई सालों से यह शाम के समय आयोजित होती थी।
मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है:
मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन दिवाली पर ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए शुभ समय माना जाता है। इस दिन निवेशक नए संवत की शुरुआत के अवसर पर स्टॉक्स में ट्रेड करते हैं। ‘मुहूर्त’ शब्द का अर्थ होता है ऐसा शुभ समय जब ग्रहों की स्थिति सकारात्मक परिणाम देती है। इसलिए इस ट्रेडिंग सेशन को स्टॉक्स खरीदने और निवेश करने का शुभ समय माना जाता है।
इतिहास:
BSE (पूर्व में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने पहली बार 1957 में मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू की थी। बाद में NSE ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया और 1992 से विशेष ट्रेडिंग सेशन आयोजित किए जा रहे हैं।
यह सेशन निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए शुभ अवसर के साथ शेयर बाजार में भाग लेने का मौका प्रदान करता है।