Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में पराठा वाले और पुलिस आमने-सामने, विवाद बढ़ा

जालंधर। मॉडल टाउन क्षेत्र के प्रसिद्ध ‘हार्ट अटैक पराठा’ वाले दुकान संचालक बीर दविंदर सिंह ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दविंदर सिंह का आरोप है कि पुलिसकर्मी न सिर्फ उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, बल्कि रोजाना उनकी दुकान पर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को धमका रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो जारी कर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

दिवाली की रात मां से की बदसलूकी” : दविंदर का आरोप

दविंदर सिंह ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर पुलिस की गाड़ियां रोज पहुंचती हैं और उन्हें परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा: “पुलिस मुझ पर झूठे दबाव बना रही है। दिवाली की रात पुलिस ने मेरी 60 वर्षीय अमृतधारी मां के साथ बदतमीजी की और गाली-गलौज की। मुझे जान का खतरा है, कभी भी कुछ भी हो सकता है।”

वीडियो में दविंदर पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि पुलिस उनकी दुकान बंद करवाने की कोशिश कर रही है।

देर रात तक दुकान खुली रखने को लेकर विवाद?

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि विवाद की जड़ दविंदर की दुकान देर रात तक खुली रहना है। दविंदर सिंह के ‘हार्ट अटैक पराठे’ सोशल मीडिया पर मशहूर हो चुके हैं और दुकान पर देर रात तक भीड़ जमा रहती थी। इसी के चलते पुलिस और दुकानदार के बीच टकराव बढ़ा। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी उनके पराठे खाने पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

पुलिस का पक्ष भी सामने आया

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएसपी पंकज शर्मा ने कहा: “दुकान संचालक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी की, लेकिन पुलिस सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रही थी। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।”

मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

दविंदर सिंह ने कहा कि वह युवाओं को रोजगार दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके व्यवसाय को बंद करवाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सीएम भगवंत मान से हस्तक्षेप करते हुए न्याय की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.