Facebook-f Youtube X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी ने दीपोत्सव पर देशवासियों को दिया संदेश

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली के मौके पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने इस अवसर पर एक पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद यह दूसरी दीवाली होने का उल्लेख किया।

पीएम ने अपने पत्र में लिखा कि भगवान श्रीराम हमें धर्म के मार्ग पर चलना और अन्याय के खिलाफ साहस दिखाना सिखाते हैं। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने धर्म और न्याय की रक्षा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री ने पत्र में यह भी कहा कि दूर-दराज के इलाकों में, जहां नक्सलवाद और माओवादी गतिविधियां समाप्त हुई हैं, वहां भी दीयों से रोशनी होगी। उन्होंने उन लोगों की सराहना की, जिन्होंने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने और संविधान अपनाने का साहस दिखाया।

पीएम मोदी की खास अपील:

प्रधानमंत्री ने बताया कि जीएसटी बचत के दौरान नागरिकों की हजारों करोड़ रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों के बीच भारत स्थिरता और संवेदनशीलता का प्रतीक बनकर उभरा है और भविष्य में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। पीएम ने नागरिकों से अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करने की भी अपील की।

स्वदेशी अपनाने और स्वास्थ्य पर जोर:

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने, एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने, सभी भाषाओं का सम्मान करने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, भोजन में तेल का सेवन 10 प्रतिशत तक सीमित करने और योग को अपनाने की भी सलाह दी।

दीपावली का संदेश:

पीएम मोदी ने लिखा कि जैसे एक दीप दूसरे दीप से जलता है, उसका प्रकाश बढ़ता है, न कि कम होता है। ठीक इसी तरह, हमें भी समाज में सहयोग, सकारात्मकता और सद्भाव के दीप जलाने चाहिए।

जवानों संग दीवाली:

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को गोवा और कारवार (कर्नाटक) तट पर INS विक्रांत पर नेवी के जवानों के साथ दीवाली मनाई। पीएम मोदी ने साल 2014 से हर साल जवानों के साथ ही यह पर्व मनाने की परंपरा जारी रखी है, जिसमें उन्होंने 2014 में सियाचिन के जवानों के साथ भी दीवाली मनाई थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा में अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Summer express ,मोगा | मोगा जिले में थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू...

तमिलनाडु फैक्ट्री ब्लास्ट: सुरक्षा खामियों का खुलासा, 25 की मौत

Summer express , तमिलनाडु  |  तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद जांच में गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग...

लंबलू में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन,लोगों ने रैली निकालकर जताया विरोध

हमीरपुर,अरविंद -:बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में लंबलू क्षेत्र में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। स्थानीय नागरिकों, बिजली उपभोक्ताओं और विभिन्न संगठनों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और पूरे क्षेत्र में रैली निकालकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “स्मार्ट मीटर बंद करो” के नारे लगाते हुए...

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है,...

धर्मशाला में बनेगा अत्याधुनिक आयुष अस्पताल,पंचकर्मा के लिए विशेष वार्ड की सुविधा

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल के सामने साढ़े बारह करोड़ रुपये की लागत से एक चार मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस नए भवन के बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.