Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के जुन्गा में होगा पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल..ग्रेट खली बनेंगे आकर्षण का केंद्र


शिमला के जुन्गा में होगा पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल..
ग्रेट खली बनेंगे आकर्षण का केंद्र

Shimla, Sanju

राजधानी शिमला के जुन्गा में 25 से 28 अक्टूबर तक तीसरा शिमला पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल एवं हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 आयोजित किया जाएगा। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में 15 विदेशी और 70 भारतीय पैराग्लाइडर आसमान में उड़ान भरते नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 अक्टूबर को फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे, जबकि 26 अक्टूबर को नामी रेसलर ग्रेट खली मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वर्ल्ड कप और प्री एशियन लीग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाएगा।

फेस्टिवल निदेशक अरुण रावत ने बताया कि यह आयोजन प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार सात देशों के पैराग्लाइडर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर के जज प्रतियोगिता को जज करेंगे।रावत ने कहा कि फेस्टिवल के दौरान हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और व्यंजनों की प्रदर्शनी व बिक्री भी की जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.