Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जरासू जोत में बर्फबारी का कहर: हिमखंड की चपेट में आई 250 भेड़-बकरियाँ, दो भेड़पालक बाल-बाल बचे

Chamba, Manjur

बड़ा भंगाल से होली होते हुए कांगड़ा की ओर जा रहे भेड़पालकों पर मंगलवार को चम्बा जिले के जरासू जोत में बर्फबारी कहर बनकर टूटी। अचानक गिरे हिमखंड (स्नो स्लाइड) की चपेट में आने से करीब 250 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो भेड़पालक, जो जिला कांगड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं, सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही न्याग्रां पंचायत से एक रेस्क्यू टीम तुरंत जरासू जोत के लिए रवाना हुई। टीम ने कठिन मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों भेड़पालकों और बची हुई भेड़-बकरियों को सुरक्षित रूप से होली तक पहुँचाया।स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद कई भेड़पालक ऊँचे पर्वतीय मार्गों से गुजर रहे थे, जिससे जोखिम बढ़ गया है। प्रशासन ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे फिलहाल ऊँचाई वाले क्षेत्रों में मौसम सुधरने तक न जाएँ।

प्रशासन की अपील

पर्वतीय मार्गों में बर्फबारी और हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। कृपया अपने पशुओं सहित सुरक्षित स्थलों पर रुकें और मौसम विभाग के ताजा अलर्ट का पालन करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में युवाओं के लिए नई बस स्वरोजगार योजना:इलेक्ट्रिक बसों पर 50% और डीजल बसों पर 30% सब्सिडी

Summer express/शिमला, 29 जून-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (चरण-4) शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने योजना की घोषणा करते हुए कहा...

एसएफआई ने एनटीए, शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

Summer express/शिमला ,संजू-: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्र सरकार पर NEET-UG 2026 परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई मांगें रखी हैं। संगठन ने 21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की उपस्थिति (Attendance) सार्वजनिक करने की मांग की है।एसएफआई का कहना है...

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है, जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ...
Summer Express - भरोसेमंद नौकर ही निकला चोर, एक करोड़ के गहनों की चोरी में दंपती गिरफ्तार

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल बुलाकर गैंगरेप किया, हरियाणा के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

हमीरपुर में होमगार्ड भर्ती जारी, 43 पदों के लिए पहली जुलाई तक चलेगी चयन प्रक्रिया

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- हमीरपुर के अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक मैदान में होमगार्ड के 43 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण चयन प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, लेकिन मौसम साफ होने के बाद भर्ती का कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.