Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में दुकानदार से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़

फरीदाबाद | ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में एक दुकानदार को बदमाशों से पैसे मांगना भारी पड़ गया। बदमाशों ने पहले दुकानदार के कारीगर से और फिर दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सोया चाप की दुकान चलाने वाले भोलू ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे ठाकुरवाड़ा निवासी पांच-छह युवक दुकान पर चाप खाने आए थे। जाते समय उनके कारीगर ने उनसे पैसे मांगे, जिससे वे भड़क गए। इसके बाद उन्होंने कारीगर और दुकानदार दोनों पर हमला किया और दुकान में तोड़फोड़ की।

पुलिस के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की खोज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये बदमाश अक्सर दुकानदारों से मारपीट और रंगदारी मांगते हैं। इसी मार्केट में हाल ही में बदमाश विजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ जुलूस निकालकर कार्रवाई की गई थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार, कमजोर मॉडरेशन पर उठे सवाल

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक अवैध वन्यजीव तस्करी का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात ऑनलाइन बाजार बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक पर वन्यजीवों और उनसे जुड़े उत्पादों की खरीद-फरोख्त...

हमीरपुर कॉलेज में 9.64 करोड़ से बनेगा आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल, 100 छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए जल्द ही नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण शुरू किया जाएगा। करीब 9.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह तीन मंजिला आधुनिक हॉस्टल लगभग 100 छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराएगा। कॉलेज परिसर...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और...

अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई में चमकी हिमाचल की बेटी, आध्या पंडित बनीं वैलिडिक्टोरियन

Summer express/शिमला ,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की पुत्री आध्या पंडित ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी इन दुबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी करते हुए अपने बैच की वैलिडिक्टोरियन बनने का प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। यह उपलब्धि उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय योगदान...

जंडियाली गांव में स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना I लुधियाना शहर के अंतर्गत आने वाले जंडियाली गांव से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात एक 50 वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। नकाबपोश बदमाश घर में घुसे, उन्होंने प्रिंसिपल और उनके बेटे को बंधक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.