Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जैसलमेर दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ, पाकिस्तान बॉर्डर की सुरक्षा समीक्षा

जयपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 से 25 अक्टूबर तक जैसलमेर स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे और सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ रणनीतिक बैठकों में भाग लेंगे। राजनाथ सिंह भारतीय सेना की सैन्य कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे, जिसमें सीमाई सुरक्षा, आधुनिक युद्ध रणनीति और तकनीकी सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

सैन्य कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की करेंगे अध्यक्षता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे और उद्घाटन भाषण देंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सम्मेलन की मेजबानी के लिए जैसलमेर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इस बैठक में ‘Year of Transformation’ के रूप में घोषित सुधार वर्ष के तहत सेना की प्राथमिकताओं पर विस्तृत प्रस्तुति भी शामिल होगी।

विशेषज्ञों के साथ रणनीतिक चर्चा

सम्मेलन में वरिष्ठ अधिकारी सेना को अधिक चुस्त, आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इसमें भविष्य की युद्ध चुनौतियों, सीमा सुरक्षा रणनीति और निर्णय लेने की नई पद्धतियों पर फोकस रहेगा।

लोंगेवाला पोस्ट भी जाएंगे रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह अपने दौरे के दौरान लोंगेवाला पोस्ट पर तैनात जवानों से भी मुलाकात करेंगे। यहां वे जवानों का मनोबल बढ़ाने के साथ सीमा की जमीनी हकीकत का जायजा भी लेंगे। यह दौरा सुरक्षा नजरिये से बेहद अहम माना जा रहा है।

कैक्टस पार्क शौर्य पार्क का करेंगे उद्घाटन

अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री जैसलमेर स्थित आर्मी वॉर रूम म्यूज़ियम में शौर्य पार्क और कैक्टस पार्क का उद्घाटन भी करेंगे। यहां भारतीय सेना के इतिहास और सैनिकों की वीरगाथाओं को दर्शाने वाला लाइट एंड साउंड शो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका पश्चिमी सीमा का पहला दौरा होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए बढ़ाई सुविधाएं

summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के प्रधान डाकघरों और प्रमुख डाकघरों में राखी भेजने वालों की सुविधा के लिए विशेष ‘राखी बुकिंग काउंटर’ स्थापित किए गए हैं।...

हर घर तिरंगा से गुरु रविदास समरसता अभियान तक, सीएम सैनी ने बताए कार्यक्रम

summer express ,अंकुर कपूर, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन...

पलवल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल जारी, ऑटो म्यूटेशन पोर्टल की खामियों पर जताया विरोध

summer express , सुंदर कुंडू, पलवल। ऑटो म्यूटेशन पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में कथित खामियों के विरोध में पलवल जिले में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारी पटवार घर परिसर में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट...

करनाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की सख्ती, कई कर्मचारी हिरासत में

Summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शहर में लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिगड़ती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अब अभियान तेज कर दिया है। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी, ट्रैक्टर और अन्य सफाई वाहनों को मैदान में...

सिरसा: शिक्षक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, आश्वासन पर खत्म किया धरना

summer express , सिरसा। गांव रोड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक को डेप्यूटेशन पर दूसरे स्कूल भेजे जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे चले विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.