Facebook-f Youtube X-twitter

भाई दूज पर पंजाब-कोलकाता समेत कई शहरों में बैंक बंद

नई दिल्ली |  दिवाली के बाद भी त्योहारों का सिलसिला जारी है। इस महीने के अंत तक भाई दूज, छठ पूजा और अन्य उत्सव मनाए जाएंगे। अगर आप इस दौरान बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है।

भाई दूज पर किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद

भाई दूज भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह का प्रतीक है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। 23 अक्टूबर को भाई दूज के साथ-साथ भ्रातृ द्वितीया, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्कौबा भी मनाए जाएंगे।

इस कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। प्रमुख शहरों में शामिल हैं:

  • इंफाल
  • कानपुर
  • लखनऊ
  • कोलकाता
  • शिमला
  • गंगटोक
  • अहमदाबाद

आने वाले दिनों में और भी बैंक हॉलिडेज़

  • 25 अक्टूबर – चौथा शनिवार, हर महीने चौथे शनिवार को सभी बैंकों की छुट्टी होती है।
  • 26 अक्टूबर – रविवार, सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी।
  • 27 अक्टूबर – छठ पूजा के कारण कोलकाता, रांची और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर – छठ पूजा के चलते रांची और पटना में बैंक बंद।
  • 31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद।

बैंक बंद होने पर अपने काम कैसे करें?

आज के डिजिटल जमाने में कई बैंकिंग काम घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आप बिना चेक दिए किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से अन्य सर्विसेज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कैश निकालने के लिए नजदीकी एटीएम का उपयोग किया जा सकता है। मेट्रो शहरों में तीन ट्रांजैक्शन तक यह मुफ्त रहता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.