इंदौर | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल के घर आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ। यह घटना शुक्रवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच स्कीम नंबर 78 में उनके आवास पर हुई, जो महिंद्रा शोरूम के ऊपर स्थित था।
सूत्रों के मुताबिक, आग लगने के समय प्रवेश अग्रवाल ने साहस का परिचय देते हुए अपनी पत्नी और छोटी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन स्वयं आग की चपेट में आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में उनकी बड़ी बेटी झुलस गई, जिसे गंभीर स्थिति में बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है। अभी तक आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया और जांच शुरू कर दी है।
इस दुखद हादसे से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेता और नर्मदा सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रवेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।