Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पनियाला के वीर सपूत सुशील कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

Hamirpur, Arvind

ग्राम पंचायत देई का नौण के गांव पनियाला का वीर सपूत सुशील कुमार अब पंचतत्व में विलीन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे नक्ष राणा ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी।

फैजाबाद में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से जवान सुशील कुमार का सोमवार शाम को निधन हो गया था। सुबह चार बजे उन्हें चक्कर आने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सुशील कुमार भारतीय सेना की 13 रेजीमेंट में नायक के पद पर तैनात थे।बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से चंडीगढ़ विमान द्वारा और फिर एंबुलेंस से गांव पहुंचा। जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, “भारत माता की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल गमगीन हो गया।सुशील कुमार के भाई तिलक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह घर आए थे। परिवार में वे ही एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं, और पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस मौके पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, तहसीलदार तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नायब सूबेदार बलविंद्र सिंह ने बताया कि सुशील कुमार अपने कार्य के प्रति बेहद निष्ठावान और मेहनती जवान थे। उनका निधन सेना के लिए एक बड़ी क्षति है।विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुशील कुमार के पिता भी 15 डोगरा रेजीमेंट से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी नहीं मरता — वह सदा लोगों के दिलों में जीवित रहता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.