Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहित–कोहली पर निगाहें, ऑलराउंडरों की परीक्षा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में

23 October, 2025

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया के सामने सीरीज में वापसी की चुनौती है। इस बार फोकस एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी पर रहेगा, जबकि ऑलराउंडरों की भूमिका टीम के संतुलन की असली परीक्षा होगी।

रोहित ने लगाया नेट्स में पसीना

पहले वनडे में लय हासिल न कर पाने के बाद रोहित शर्मा एडिलेड ओवल के अभ्यास सत्र में सबसे पहले पहुंचे। वह बाकी खिलाड़ियों से लगभग 45 मिनट पहले नेट्स पर पहुंचे और लंबे समय तक बल्लेबाजी की।हेड कोच गौतम गंभीर भी अभ्यास के दौरान मौजूद रहे। गीले नेट्स पर फिसलन का खतरा देखकर गंभीर ने रोहित को दूसरे नेट पर भेजा, जहां उन्होंने थ्रो-डाउन विशेषज्ञों दयानंद गरानी और राघवेंद्र की मदद से जमकर बल्लेबाजी की।वहीं, विराट कोहली ने मंगलवार को लंबा अभ्यास सत्र करने के बाद बुधवार को आराम करना बेहतर समझा।

कुलदीप यादव एक बार फिर बाहर रह सकते हैं

हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति टीम के संतुलन पर असर डाल रही है। टीम प्रबंधन फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी जैसे ऑलराउंडरों पर भरोसा बनाए हुए है। हालांकि, एडिलेड की छोटी बाउंड्री को देखते हुए कुलदीप यादव को इस मैच में भी बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि यहां स्पिनरों के लिए रन रोकना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया को जांपा और कैरी से मजबूती

ऑस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को रिलीज कर दिया है और अनुभवी लेग स्पिनर एडम जांपा टीम में लौट आए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी की वापसी से टीम का संतुलन और मजबूत हुआ है।

पिच और मौसम की स्थिति

एडिलेड में पिछले दो दिनों की बारिश के बाद पिच को सुखाने के लिए यूवी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान बादलों से घिरा रहेगा और तापमान ठंडा रहेगा। एडिलेड ओवल की छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए रन बनाने का अच्छा मौका दे सकती है।

संभावित प्लेइंग XI

भारत:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया:
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, एडम जांपा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.