Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार रेलवे: पानी की पेटियों को लेकर कोच में मारपीट, केस दर्ज

हिसार | हिसार रेलवे स्टेशन से बहादुरगढ़ जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में चूरू के धानौठी गांव निवासी प्रदीप ने रेलवे वेंडर रामकुमार और सुपरवाइजर मंजेस के खिलाफ मारपीट, फोन छीनने और चलती ट्रेन से उतारने के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। इस घटना में सुपरवाइजर मंजेस भी ट्रेन से गिरकर चोटिल हो गया।

प्रदीप ने शिकायत में बताया कि ट्रेन में सवार हुआ। उसकी सीट पर पानी की बोतलों की पेटियां रखी थीं। जब वेंडर पेटियां लेने आया, तो उसने कहा कि सभी पेटियां हटा दी जाएं क्योंकि पानी के रिसने से उसके कपड़े गीले हो रहे हैं। वेंडर ने तर्क दिया कि यह रेलवे की संपत्ति है और वे पेटियां नहीं हटाएंगे।

इसके बाद प्रदीप ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज करवाई। भिवानी स्टेशन पर आरपीएफ के एचसी शंकर ने ऑनलाइन शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सभी पेटियां ट्रेन से उतार दीं।

लेकिन कुछ समय बाद सुपरवाइजर मंजेस ने आकर प्रदीप से बहस शुरू कर दी। कलानौर रेलवे स्टेशन के पास दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि वे प्रदीप को ट्रेन से नीचे उतारने की कोशिश करने लगे और उसका फोन छीनने का प्रयास किया। इस बीच अन्य यात्री बीच-बचाव के लिए आए और मंजेस गिरकर चोटिल हो गया।

रोहतक रेलवे स्टेशन पर पुलिस पहुंची और सुपरवाइजर को काबू कर लिया, लेकिन वेंडर मौके से भाग गया। पुलिस ने 62, 115(2), 304, 351(2), 3(5) व 145 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एबीवीपी की स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 4 अक्टूबर को, 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

Summer express/धर्मशाला,राहुल -:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कांगड़ा की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिला संयोजक आयुष चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण...

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.