Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाबी ट्रक चालक की लापरवाही, अमेरिका में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली | अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के ओंटारियो इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। वेस्टबाउंड 10 फ्रीवे पर एक सैमी-ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक की पहचान जशनप्रीत सिंह (21) के रूप में हुई है, जो उत्तरी कैलिफोर्निया के यूबा सिटी का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक ड्रग्स के प्रभाव में था और उसने दुर्घटना से पहले ब्रेक तक नहीं लगाया।

हादसा ट्रक के डैशकैम में कैद हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि उसका फ्रेटलाइनर ट्रक SUV और अन्य वाहनों से टकराते हुए हाईवे पर कहर बरपा रहा है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबी वाहनों की कतार लग गई।

मारे गए लोगों में एक 54 वर्षीय अपलैंड निवासी व्यक्ति शामिल है, जबकि अन्य दो पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है क्योंकि वे हादसे में गंभीर रूप से जल गए थे।

सूत्रों के अनुसार, जशनप्रीत सिंह एक भारतीय नागरिक है, जो 2022 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था। यह घटना कुछ महीने पहले फ्लोरिडा में हुए हादसे की याद दिलाती है, जिसमें एक पंजाबी ट्रक चालक के कारण भी तीन लोगों की मौत हुई थी।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इन घटनाओं ने अमेरिका में प्रवासी ट्रक ड्राइवर्स की सुरक्षा और नियमों को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। फ्लोरिडा हादसे के बाद ही अमेरिकी प्रशासन ने विदेशी ड्राइवरों के लिए लाइसेंसिंग नियम कड़े कर दिए थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.