Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व मुख्यमंत्री बोले — बिना आरक्षण रोस्टर जारी किए चुनाव संभव नहीं, सरकार अपनी नाकामी स्वीकार करे

पूर्व मुख्यमंत्री बोले — बिना आरक्षण रोस्टर जारी किए चुनाव संभव नहीं, सरकार अपनी नाकामी स्वीकार करे

Shimla, Sanju

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में निर्धारित समय पर चुनाव करवाना चाहती है, तो अब तक आरक्षण रोस्टर जारी हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हाई कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण रोस्टर चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से कम से कम 90 दिन पहले जारी होना अनिवार्य है, ताकि लोगों की आपत्तियों की सुनवाई के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि 25 सितंबर तक रोस्टर जारी हो जाता, तो चुनाव समय पर करवाने की संभावना रहती, लेकिन सरकार की कार्रवाई से स्पष्ट है कि चुनाव टालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पंचायती राज विभाग के सचिव ने 15 सितंबर को सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर 25 सितंबर तक आरक्षण रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए थे, परंतु किसी भी जिले ने अब तक यह कार्य पूरा नहीं किया। इसके विपरीत, जिला उपायुक्तों ने चुनाव टालने के लिए सरकार को पत्र भेज दिया, जिस पर मुख्य सचिव ने भी तुरंत चुनाव टालने से संबंधित पत्र जारी कर दिया।जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया — “जब आरक्षण रोस्टर ही समय पर जारी नहीं हुआ तो समय पर चुनाव कैसे होंगे? क्या सरकार ‘मनीष धर्मेक बनाम हिमाचल स्टेट’ केस में उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना करेगी?” उन्होंने कहा कि न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से तीन महीने पहले रोस्टर जारी होना चाहिए ताकि इच्छुक व्यक्ति न्यायालय में अपील कर सके।उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “झूठ बोलने की कला में माहिर मुख्यमंत्री” प्रदेश को भ्रमित कर रहे हैं। अगर सरकार चुनाव समय पर नहीं करवा सकती, तो उसे अपनी नाकामी स्वीकार करनी चाहिए और जनता के सामने सच बोलना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का पूरा तंत्र चुनाव कराने के बजाय चुनाव टालने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव को टालने के लिए भी सरकार ने पहले अध्यादेश और फिर कानून लाकर संविधान की भावना के साथ खिलवाड़ किया था।अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करते हुए सरकार को ईमानदारी से पंचायत चुनाव समय पर करवाने के प्रयास करने चाहिए और जनता के सामने सच्चाई रखनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.