Dharamshala,23 October -:धर्मशाला में बैंक के निजी कंपनी के माध्यम से चलाए जा रहे कस्टमर सर्विस प्वाइंट (सीपीएस) संचालकों ने वीरवार को एएसपी विजिलेंस को ज्ञापन सौंपा। संचालकों ने कंपनी द्वारा वर्किंग कैपिटल से की जा रही अतिरिक्त राशि की कटौती की जांच कर पैसा वापिस दिलाने की मांग की है।
सीपीएस संचालक राजेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से विभिन्न सेवाओं के नाम पर कंपनी द्वारा संचालकों के खाते से पैसे काटे जा रहे हैं। जब इस बारे में पूछा गया तो कंपनी का जवाब था कि यह टीडीएस कटौती है और रिफंड हो जाएगा। इसके चलते हर संचालक के सालाना लगभग साढ़े चार हजार रुपये की कटौती हुई।शर्मा ने कहा कि पहले कमीशन मिलने पर टीडीएस कटता था और बाकी राशि सीधे संचालकों के खाते में आती थी, लेकिन अब वर्किंग कैपिटल से सीधे पैसा काटा जा रहा है। विजिलेंस विभाग ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।राजेंद्र मोहन शर्मा, सीपीएस संचालक: “कंपनी द्वारा अतिरिक्त पैसे काटे जा रहे हैं, इसकी जांच कर हमें हमारे पैसे वापिस दिलाए जाएं।”