Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी का बिहार चुनाव अभियान शुरू, कर्पूरी ठाकुर के गांव से शुरुआत

समस्तीपुर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से करेंगे। इससे पहले उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट (X) में लिखा, “भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को सादर नमन! आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। दोपहर करीब 12:15 बजे अपने परिवारजनों से संवाद का अवसर मिलेगा। इसके बाद लगभग दो बजे बेगूसराय में जनसभा कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की जनता का जोश और उत्साह दर्शाता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड जीत मिलने की संभावना है। यह प्रधानमंत्री का बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहला चुनावी दौरा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चलती ट्रेन में फिसला यात्री, आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक यात्री की जान बच गई। ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाला था, लेकिन मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए...

होडल नागरिक अस्पताल में महीनों से महिला डॉक्टर का अभाव, इलाज के लिए परेशान महिलाएं

सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल जिले के होडल स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पिछले कई महीनों से महिला डॉक्टर की नियुक्ति न होने के कारण महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को मजबूरी में पुरुष डॉक्टरों से उपचार कराना पड़ रहा है। महिला मरीजों का...

हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव, समय रहते टला बड़ा हादसा

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के एलपीजी टैंकर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और संभावित खतरे...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की कमाई खर्च से काफी कम, यात्री संख्या बढ़ाना बनी चुनौती

Summer express, जींद | देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन तकनीकी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन शुरुआती दिनों में यात्रियों की कम संख्या के कारण इसकी आय परिचालन खर्च की तुलना में काफी कम बनी हुई है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार जींद-सोनीपत रूट पर चल रही इस ट्रेन के...

नूंह में स्टंट बना जानलेवा, जिंदा दफन प्रदर्शन के दौरान युवक की दम घुटने से मौत

Summer express, नूंह | हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में आयोजित एक स्टंट शो के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में किए जा रहे कथित “जिंदा दफन” प्रदर्शन के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोप है कि युवक को निर्धारित समय पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.