Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिकारी देवी में फंसे नौ श्रद्धालु सुरक्षित रेस्क्यू, एसडीआरएफ ने रातभर चलाया अभियान

Mandi, Dharamveer

मंडी जिले की ऊंची पर्वतमाला शिकारी देवी में माता के दर्शन के लिए गए नौ श्रद्धालु जंगल में रास्ता भटककर फंस गए। इनमें तीन छोटे बच्चे भी शामिल थे। प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने रातभर चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया है।

जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर, बल्ह और बग्गी क्षेत्र के निवासी ये श्रद्धालु बीते दिन माता शिकारी देवी के दर्शन के बाद दोपहर में लौट रहे थे। मौसम अचानक बिगड़ने के कारण उन्होंने जंगल के रास्ते शॉर्टकट से नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन वे रास्ता भटक गए और एक नाले के पास फंस गए।जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रात 11 बजे एसडीआरएफ की टीम जंजहैली के लिए रवाना हुई। रात 2 बजे रुहाड़ा क्षेत्र में पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया गया। मोबाइल बंद होने के कारण फंसे लोगों का पता लगाना कठिन हो गया था, लेकिन एसडीआरएफ के जवानों ने अपने अनुभव और स्थानीय मार्गदर्शन से खोज अभियान जारी रखा।

भारी बारिश और ठंड के बावजूद जवानों ने फंसे लोगों तक पहुंचकर उन्हें खाना और पानी उपलब्ध कराया और सुबह करीब 6:30 बजे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। वहीं, एसडीएम थुनाग मनु वर्मा पूरी रात स्थल पर मौजूद रहीं और राहत कार्य की निगरानी करती रहीं। पुलिस, राजस्व विभाग, होम गार्ड, दमकल विभाग और स्थानीय स्वयंसेवकों ने समन्वय से इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।फंसे हुए श्रद्धालुओं में सुंदरनगर के कनैड निवासी राजेंद्र कुमार, उनकी पत्नी विद्या देवी, बेटा जगमोहन, बहू शिवानी, हरीश कुमार, रश्मि, अयारा, त्रिकुंज और आरती शामिल थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.