Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना किनारे छठ महापर्व, नगर निगम ने सफाई की सुनिश्चित

यमुनानगर | छठ महापर्व अब पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश से शुरू हुई यह परंपरा अब धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों में भी फैल चुकी है। यमुनानगर में भी भारी संख्या में बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के लोग रहते हैं।

नगर के पश्चिमी यमुना नहर किनारे लगभग एक दर्जन से अधिक स्थलों पर छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नगर निगम के कर्मचारी पिछले कई दिनों से यमुना के किनारों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं ने भी पूजा और आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

श्रद्धालुओं का मानना है कि विधिवत पूजा करने से संतान सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली मिलती है। यमुना किनारे छठ पूजा करने वाले पवन प्रताप यादव ने बताया कि 26 अक्टूबर को महिलाएं विशेष पकवान तैयार करेंगी, 27 अक्टूबर को अस्त होते सूर्य को अर्द्ध देकर व्रत आरंभ करेंगी और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्द्ध देकर व्रत समाप्त करेंगी। इस दौरान महिलाएं जल और अन्न ग्रहण नहीं करतीं। उनका कहना है कि माता कुंती और माता सीता ने भी इस व्रत का पालन किया था।

यमुना में स्वच्छ जल उपलब्ध रहेगा

सिंचाई विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर आरएस मित्तल ने बताया कि यमुना की सफाई पिछले कई दिनों से चल रही है। इस बार यमुना में दिल्ली तक स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित और विधिवत पूजा कर सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यमुना के किनारे सभी जगह स्वच्छ जल उपलब्ध होगा और किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने लोगों से अपील की कि यमुना किनारे बलियों के उस पार न जाएं ताकि कोई दुर्घटना न घटे। पूजा स्थलों पर लाइटों और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध किया जाएगा।

यमुना किनारे आग लगने की घटना

इसी बीच, नगर निगम की ओर से यमुना किनारे इकट्ठा किए गए कूड़े में आग लगने का मामला सामने आया है। आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग क्यों और किसने लगाई, और कोई इसके लिए जिम्मेदारी स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के ताजा विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा (12 सेंटीमीटर या उससे अधिक)...

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.