Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल —आपदा राहत में केंद्र की राशि कहां खर्च हुई, बताए सुक्खू सरकार

Shimla, Sanju 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर आपदा राहत को लेकर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के लिए अब तक लगभग 5500 करोड़ रुपए की राशि जारी की है, लेकिन उसका बहुत ही छोटा हिस्सा प्रभावित लोगों तक पहुंच पाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के कारण हजारों घर नष्ट हो गए हैं, लोग बेघर हैं और सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं, लेकिन राज्य सरकार अब तक राहत पैकेज का एक भी पैसा प्रभावित परिवारों तक नहीं पहुंचा पाई है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री और उनके मंत्री राहत देने की बजाय मसखरी कर रहे हैं। आपदा राहत में देरी से लोगों के घाव और गहरे हो रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत राशि नियमों के अनुसार प्रदान की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की धनराशि भी जल्द जारी होगी। उन्होंने कहा, “मोदी की गारंटी का मतलब है — वादा पूरा होना। हिमाचल को उसकी पाई–पाई मिलेगी।”

जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से सवाल किया कि केंद्र द्वारा भेजी गई राहत राशि का हिसाब जनता के सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में दिए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 से अब तक केंद्र से 5500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि आई, लेकिन मात्र 300 करोड़ रुपए से कम राशि आपदा प्रभावितों पर खर्च हुई है।उन्होंने कहा, “राज्य सरकार बार–बार केंद्र पर दोष मढ़ रही है, जबकि अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। बेघर लोगों के सिर पर छत नहीं है और सरकार प्रचार और बयानबाजी में व्यस्त है।

एचआरटीसी के मामले पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार निगम की अनियमितताओं के लिए हमेशा बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को ही “बलि का बकरा” बना रही है। उन्होंने कहा, “कभी वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई होती है, तो कभी बस में तकनीकी खराबी के लिए ड्राइवर–कंडक्टर को दोषी ठहराया जाता है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, न कि छोटे कर्मचारियों पर ठीकरा फोड़ना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.