Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में दिनदहाड़े हमला.. युवती पर धारदार हथियार से वार, लोगों ने दिखाया साहस, आरोपी गिरफ्तार

Chamba, Manjur 

चंबा मुख्यालय में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने शहर को दहला दिया। वन विभाग के विश्राम गृह के पास एक युवक ने अचानक एक युवती पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना तेज और अप्रत्याशित था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए।

हालांकि, आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और आरोपी युवक को काबू कर लिया। घायल युवती को तुरंत पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए आपात सर्जरी की।

डॉक्टरों ने बचाई जान

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि युवती को गंभीर हालत में लाया गया था। ईएनटी विशेषज्ञों की टीम ने तुरंत सर्जरी की। युवती के गले में लगभग आठ मिलीमीटर लंबा और ढाई मिलीमीटर गहरा घाव था, जिससे काफी खून बह गया था। फिलहाल युवती की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर पकड़ा

डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक, जो अमृतसर का निवासी है, को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फोरेंसिक टीम धर्मशाला से चंबा बुला ली गई है ताकि सबूतों की जांच की जा सके। प्रारंभिक जांच में हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आरोपी से पूछताछ जारी है।

शहर में दहशत और आक्रोश

घटना के बाद चंबा शहर में भय और गुस्से का माहौल है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है — यह हमला किसी पुरानी रंजिश का नतीजा था या फिर निजी विवाद से जुड़ा है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...

5 नवंबर को अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे अमित शाह: डा. अर्चना गुप्ता

Summer express ,ankur kapoor, अम्बाला। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अम्बाला छावनी पहुंचकर भव्य शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है।...

करनाल के सिंगड़ा गांव से दो साल का बच्चा लापता, तालाब में भी तलाश जारी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के सिंगड़ा गांव में दो साल के मासूम बच्चे के लापता होने से परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बच्चा बुधवार दोपहर से लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीमें गांव में घर-घर जाकर...

कैथल में पुलिस ने बुलडोजर से कुचलकर नष्ट किए सैकड़ों मॉडिफाइड साइलेंसर

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल में बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाके करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने पेहवा चौक पर सार्वजनिक रूप से सैकड़ों जब्त मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.